सीमेंटेड किए जाएं सभी कच्चे तिराहे

सुरेंद्र बिंदल मॉडल टाउन जयपुर | मॉडल टाउन के जगतपुरा रोड बालाजी मोड़ पर एक तिराहा बना हुआ है उस तिराहे पर आने जाने वाले राहगीर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं लेकिन वह तिराहा बिल्कुल कच्चा एवं मिट्टी का है जिसके कारण पक्षियों का दाना मिट्टी में मिल जाता है जिससे पक्षी अपने भोजन से वंचित रह जाते हैं यदि नगर निगम द्वारा इस तिराहे पर सीमेंटेड सीसी चबूतरा बना दिया जाए तथा व्यस्त यातायात होने के कारण उस तिराहे को तीनों तरफ जाली से बंद कर दिया जाए तो पक्षियों को दुर्घटनाओं से भी बचाया जा सकता है एवं पक्षियों को खाने की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा ।