Baran : समाज के सभी वर्गाें को बजट में मिली सौगात - विधायक पानाचंद मेघवाल
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 10 फरवरी। विधायक पानाचन्द मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गाें का ध्यान रखा गया है। बजट में किसान, कर्मचारी, मजदूर सहित आमजन के कल्याण के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। मुख्यमंत्री जी ने बढती महंगाई से आम आदमी को निजात देने के लिए आवश्यक निर्णय लिए है साथ ही निगम और बोर्ड के कर्मचारियों को भी ओपीएस से लाभान्वित किया है।
विधायक मेघवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने बजट में बांरा-अटरू विधानसभा क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है। बारां जिले में संस्कृत महाविद्यालय, अटरू में खेल स्टेडियम, कुन्जेड पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा के साथ अरबांे रूपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। विधायक मेघवाल ने बताया की बजट में अटरू कस्बे को बाढ़ से बचाने के लिए बुधसागर तालाब डायवर्जन चैनल के लिए 30 करोड रूपये, कवाई में तालाब में सुदृढीकरण, विकास एवं अधिशेष जल के उपयोग हेतु एस्केप चैनल के निर्माण हेतु 11 करोड रूपये, परवन लिफ्ट परियोजना के माईनरों के जीर्णाेद्वार हेतु 30 करोड रूपये, माण्डपुर लिफ्ट परियोजना से एनिकट से सोलर आधारित फव्वारा पद्वति से सिंचाई सुविधा के लिए 9 करोड रूपये मंजूर हुए है।
विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू को कई महत्वपूर्ण सडकांे की सौगात मिली है बारां जिले सडको के निर्माण के लिए 176 करोड 25 लाख रूपये मंजूर किये गए है। बारां शहर में 14 किमी की सीसी सडक एवं नाली निर्माण का कार्य, बराना से डडवाडा वाया कुंजेड 16 किमी तक सडक, कुण्ड-मियाडा-कोयला-जालेडा-पीपलोद-अटरू 18 किमी की सडक साथ ही नरसिंहपुरा से सांगोदा तक, दडा से कंचनपुरा तक, मूण्डला से शेखापुरा 9 किमी सडक निर्माण की घोषणा हुई है। विधायक मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी ने राजस्थान के नव निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाते हुए बारां जिले के साथ पूरे प्रदेश की जनता के हित में कल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का बजट के लिए आभार व्यक्त किया।