अल्लु अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा' अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई

जयपुर। टॉलिवुड फिल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन के धमाकेदार तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म पुष्पा: द राइज' पार्ट 1 कल रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज कर दी गई है। तेलुगु एक्शन-ड्रामा को तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है। इस फिल्म में टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं।

 अब यह फिल्म दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म साथ साथ रणवीर सिंह की 83 और स्पाइडर-मैन: नो वे होम जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज रिलीज हुई हैं फिर भी पुष्पा ने 300 रूपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

अल्लू अर्जुन इस फिल्म में पुष्पा राज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका इस एक्शन-ड्रामा में श्रीवल्ली के रूप में दिखाई देंगी। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र के शेष चलम पहाड़ियों में लाल चंदन के तस्करों पर आधारित है।

इस फिल्म के अन्य स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जगपति बाबू, प्रकाश राज, धनंजय, अनसूया भारद्वाज, हरीश उथमन और वेनेला किशोर भी होंगे, जो फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्म का निर्माण माइथरी मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने किया था।