अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कहा अपमानित महसूस कर रहा हूं

जयपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जिन्होंने प्रतिद्वंद्वी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कलह के बाद आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि अमरिंदर पर कांग्रेस आलाकमान का दबाव था और उन्होंने दबाव में आकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने थोडी देर पहले राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। अरमिंद के इस्तीफे की घोषणा अमरिंदर सिंह के बेटे, रणिंदर सिंह ने की और कहा कि इस्तीफा पापा हमारे परिवार को एक नई शुरुआत में ले जाएंगे।
कैप्टन अरमिंदर सिंह ने प्रेस को कहा कि उन्होंने आज सुबह पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को फोन करके उन्हें पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी, और उन्होंने ​ कहा कि "वह अपमानित महसूस करते हैं"। वहीं अमरिंदर सिंह ने कहा कि अक्षम नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह, जिन्होंने प्रतिद्वंद्वी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कलह के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया, ने कहा कि वह अपने पार्टी के सहयोगी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। ​अरमिंद ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान से है नाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक अक्षम व्यक्ति हैं और कुछ अस्थिर है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद पंजाब विधायकों की बैठक की गई जिसमें दो प्रस्ताव पारित किये गये, जिसमें एक निवर्तमान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धन्यवाद पेश किया और कांग्रेस अध्यक्ष को अगला विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत करना।