जयपुर। Amazfit Band 7 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ पेश किया है। इसके अलावा इसमें बैटरी सेवर मोड, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस एवं 28 दिनों तक की बैटरी लाइफ हैं।
इसकी बनाबट शाओमी स्मार्टबैंड 7 प्रो जैसी है।
Amazfit Band 7 कीमत और रंग
Amazfit Band 7 की कीमत $49.99 है और यह ब्लैक, व्हाइट, ऑरेंज, पिंक और अन्य सहित कई रंगीन बैंड विकल्पों में आता है। यह कई वैश्विक क्षेत्रों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि, यह भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है जल्द ही कंपनी इसे भारत में सेल के लिए उपलब्ध करायेगीं
Amazfit Band 7 के फीचर्स
यह बैंड Amazfit Band 6 उत्तराधिकारी है जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। इसमें 1.47 -इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 198 x 368 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 282 पीपीआई है।
स्मार्ट बैंड कई अलग-अलग वॉच फेस प्रदान करता है और इसमें 12o+ स्पोर्ट्स मोड हैं। यह 232mAh की बैटरी पैक करता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह बैटरी सेवर मोड के साथ 28 दिनों तक उपयोग की पेशकश करती है। यह भारी उपयोग पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ की पेशकश करेगा। अमेजफिट बैंड ZeppOS पर चलता है और इसमें वॉयस इनपुट द्वारा काम करने के लिए एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए, यह हृदय गति सेंसर, रक्त ऑक्सीजन निगरानी और तनाव निगरानी प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग भी है। इसे ब्लूटूथ के जरिए Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है।