जयपुर। Amazfit ने GTR 2 स्मार्टवाच के नये एडिशन को बेहतर फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। जिसमें HD AMOLED डिस्प्ले और BT कॉलिंग के साथ व्यापक स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाओं शामिल हैं।
Amazfit GTR 2 की कीमत और ऑफर
नई स्मार्टवॉच को 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस पहले दिन इस वॉच को 10,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर बेचा जायेगा। Amazfit GTR2 का यह नया एडिशन पहली बार 23 मई से सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। यह काले और ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। यह वॉच एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और अमेजफिट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
डिज़ाइन एवं फीचर्स
Amazfit GTR 2 में 1.39-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ एक गोल डायल है। अधिक प्रीमियम अपील के लिए इसमें 3D कर्व्ड ग्लास मिलता है। घड़ी का डिस्प्ले ऑप्टिकल डायमंड और एंटी-फिंगरप्रिंट कटिंग्स के साथ 3 डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से बना है।
यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस का विकल्प मिलेगा। आप क्विक एक्सेस ऐप को भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
नया Amazfit GTR 2 में हार्ट ट्रकिंग फीचर दिया गया है। यह बायोट्रैकर 2 पीपीजी ऑप्टिकल सेंसर से लैस है। यह सेंसर आपकी हृदय गति को 24/7 ट्रैक करता है। बायोट्रैकर 2 पीपीजी रक्त-ऑक्सीजन संतृप्ति को मापने के लिए ऑक्सीजनबीट्स का भी सपोर्ट करता है। GT 2 सीरीज की स्मार्टवॉच स्ट्रेस मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करती हैं। इसके अतिरिक्त, नए जीटीआर 2 में पीएआई हेल्थ असेसमेंट सिस्टम है जो आपके हृदय गति डेटा, ट्रैक की गई गतिविधियों और अन्य स्वास्थ्य डेटा को पीएआई स्कोर में बदल देता है।