6 अगस्त से शुरू होगी Amazon Great Freedom Festival Sale , इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

जयपुर। ईकॉसर्म वेबसाइट अमेजन कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम डे सेल का आयोजन किया था। अब कंपनी ने एक और बड़ी सेल की घोषणा कर दी है। अमेजन 6 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल का आयोजन करने जा रही है। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के कई उत्पादों पर छूट होगी। इसमें सेल में नए लॉन्च फोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भारी छूट मिलने वाली है।

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की तारीख और बैंक ऑफर
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल भारत में 6 अगस्त से 10 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। ग्राहकों को चुनिंदा वस्तुओं पर एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत तत्काल छूट मिलेगी। प्लेटफॉर्म पर नए खरीदारों को पहली बार खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बडा डिस्काउंट
ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में अमेज़न स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। अगस्त में लॉन्च होने वाले नये स्मार्टफोन भी इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिनमें वनप्लस 10टी और आईक्यू 9टी शामिल हैं। ये दोनों फोन 3 अगस्त को भारत में डेब्यू करेंगे और इस सेल में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर बेचे जाएंगे।

इसके अलावा हाल ही में लॉन्च किया गया रेडमी कके 50 आई 5जी कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जायेगा। इस फोन को 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस सेल में स्मार्टवॉच, गेमिंग एक्सेसरीज, ईयरबड्स और कैमरों पर भी डिस्काउंट मिलेगा। खरीदार स्मार्टफोन खरीद पर नो.कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ उठा सकेंगे।

इस सेल में स्मार्टवॉच, गेमिंग एक्सेसरीज, TWS ईयरबड्स और कैमरों पर भी डिस्काउंट मिलेगा। कुछ नए लॉन्च किए गए और लोकप्रिय डिवाइस जैसे Boat Airdopes 121 Pro TWS ईयरबड्स और GoPro Hero 10 बंडल भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। खरीदारों को अमेज़न एलेक्सा, किंडल और फायर टीवी स्टिक जैसे स्मार्ट घरेलू उपकरणों पर भी 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। लैपटॉप के लिए, खरीदारों को कुछ नोटबुक पर 40,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।