Amazon Great Indian Festival sale की तारीख सामने आयी , ग्रहाकों को मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने Amazon Great Indian Festival sale की डेट जारी कर दी है। 23 सितम्बर से अमेज़न ने यह सेल स्टार्ट हो जाएगी। अमेज़न ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है। अमेज़न ने इस सेल के बारे में काफी कुछ विवरण साझा किये हैं आइये इनके बारे में जानते हैं। कंपनी ने सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर्स को शेयर किया है। अमेज़न के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, गेमिंग डिवाइस, घरेलू उपकरणों आदि पर कंपनी शानदार डील्स दे रही है।

डिस्कॉउंट ऑफर्स की बात करें तो मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। कुछ सैमसंग, श्याओमी और आईक्यूओओ डिवाइस पर विशेष ऑफर होंगे। सेल में Apple iPhones पर भी डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल के दौरान कुछ नए स्मार्टफोन भी लॉन्च भी होंगे जो बिक्री में उपलब्ध कराए जाएंगे, जैसे कि Xiaomi Redmi 11 Prime 5G और iQOO Z6 Lite 5G।

इसके अतिरिक्त, अमेज़न विशेष रूप से एसबीआई बैंक कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर कार्ड छूट की पेशकश करेगा। SBI कार्डधारकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. सामान्य Amazon Pay ICICI बैंक कैशबैक भी उपलब्ध होगा। डिस्काउंट और कार्ड ऑफर्स के अलावा ज्यादा रकम वाले ज्यादातर प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध होगा। बजाज फिनसर्व कार्ड और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI होगी।

सेल में मोबाइल के अलावा लैपटॉप पर भी डिस्काउंट मिलेगा. एलजी के ग्राम सीरीज मॉडल्स की बिक्री में 30 फीसदी तक की छूट मिलने की बात कही जा रही है।
टीवी पर 70 प्रतिशत तक की छूट पाने का विज्ञापन किया जाता है, जबकि रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। गेमिंग डिवाइस और एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसमें कंसोल, कंट्रोलर, हेडफ़ोन, गेम डिस्क और बहुत कुछ शामिल होंगे।