प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आज ये शुरू, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर
जयपुर। अमेज़न का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल प्राइम मेंबर्स के लिए आज यानि 8 अक्टूबर से शुरू हो गयी है। । इस सेल में अमेजन स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और अन्य एक्सेसरीज पर आकर्षक डील दे रही हैं।ग्राहक बिक्री छूट के अलावा अतिरिक्त बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। आइये यहां हम आपको कुछ बेहतीरन डील्स के बारे में बताते हैं।
आज की इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी S23 को 6,000 रुपये की छूट के साथ पेश किया गया है। साथ् ही इस पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। . सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को 7,749 प्रति माह रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ पेश किया गया है।
वहीं Honor 90 5G, 26,999 रुपये से कम कीमत पर पेश किया गया है। हाल ही में लॉन्च हुआ Nokia G42 5G अब 10,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी, श्याओमी 13 प्रो 5जी, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा और आईक्यू जेड7 प्रो 5जी जैसे प्रमुख ब्रांडों के अन्य स्मार्टफोन भी बिक्री छूट और अन्य सौदों के साथ पेश किए जाएंगे। रेडमी बड्स 4 एक्टिव जैसी एक्सेसरीज़ 899 रुपये से शुरू होकर उपलब्ध होंगी।
लैपटॉप में मैकबुक एयर एम1 को कम से कम 62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। Asus Vivobook 15 Intel i7, Dell 14 Intel Core i5 और HP Victus RTX 3050 अन्य मॉडलों में से हैं जिन्हें बिक्री के दौरान कम कीमतों पर पेश किया जा रहा है।