प्राइम मेबर्स के लिए Amazon Great Republic Day sale आज शुरु, जानें बेहतरीन डील्स के बारे में

जयपुर। आज यानि 17 जनवरी से ई कॉमर्स बेवसाइट अमेज़न पर प्राइम मेंबर्स के लिए ग्रेट रिपब्लिक डे सेल शुरु हो चुकी है। इस सेल में विभिन्न प्रोडेक्ट्स पर शानदर डील्स मिल रहीं हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने लैपटॉप सेक्शन में कुछ बेहतरीन लैपटॉप डील्स और ऑफर्स के बारे में बताया है। आइये इन पर एक नजर डालते हैं। लैपटॉप की खरीद पर Amazon India 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।

Lenovo IdeaPad Gaming 3: यह लैपटॉप 10वीं Gen Intel i5 चिपसेट के साथ आता है। इसके GTX 1650 4GB GDDR6 ग्राफिक्स और 8GB रैम वाला लैपटॉप को 89,490 रुपये के बजाया 49,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है।

HP Pavillion 14: Intel 11 Gen Core i5 वाला लैपटॉप 79,444 रुपये के अंकित मूल्य से नीचे 67,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। लैपटॉप में विंडोज 11 होम के साथ 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है।
Lenovo Ideapad 3: इस लैपटॉप की कीमत कीमत 57,290 रुपये है। लेकिन इस सेल के दौरान इसे 36,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप 8GB रैम और 1TB HDD स्टोरेज के साथ Intel i3 10th Gen प्रोसेसर के साथ आता है।

Mi Notebook Ultra: Xiaomi Mi Notebook Ultra लैपटॉप 76,999 रुपये की कीमत से नीचे 63,499 रुपये में बिक रहा है। लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ Intel i5 11th Gen प्रोसेसर मिलता है। इसमें विंडोज 11 होम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मिलता है।

Asus Zenbook 13: लैपटॉप Intel Core i5 11th Gen द्वारा संचालित है। चिपसेट को 8GB रैम के साथ 512GB SSD स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह लैपटॉप विंडोज 10 होम आउट ऑफ द बॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ आएगा।

Dell Inspiron 1115G4: Dell के इस लैपटॉप की कीमत इस सेल के दौरन Rs 39,990 है, जो कि इसकी असली कीमत Rs 56,776 की मार्क कीमत से कम है। लैपटॉप Intel i3 11th Gen प्रोसेसर द्वारा संचालित है। लैपटॉप में 8GB रैम के साथ 256GB SSD स्टोरेज मिलता है।