अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी महिला प्रकोष्ठ ने निकाली रैली, गूंजे जय भीम व संविधान के नारे

बारां 27 जनवरी। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य रैली निकाली। जिसमें महिलाएं व युवतियां नीले रंग की वेशभूषा में देशभक्ति व बाबा साहेब के गीतों की धुन पर नृत्य करती हुई चल रही थी। अधिकांश महिलाएं व युवतियां रैली में तिरंगे व बाबा साहेब के नीले झंडे लिए हुई थी। जो जयं संविधान, जय भीम व देशभक्ति के नारे लगाते हुए देशभक्ति का माहौल बनाती रही। जिलाध्यक्ष गायत्री गोरल की अगुवाई में रैली दीनदयाल पार्क से रवाना हुई। जिसे नगर परिषद सभापति ज्योति पारस ने झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी रैली में साथ रहीं। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

बंक व शाहाबाद रोड से रैली अम्बेडकर सर्किल पहुंंची। जहां सभापति पारस समेत महिला पदाधिकारियों का एससीएसटी परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश पंकज, डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी जिलाध्यक्ष डॉ. सतीशचंद लहरी, मोहनलाल मस्ताना, महावीर गोठवाल, कालूलाल महावर, हेमराज मेघवाल आदि पदाधिकारियों ने बुके भेंट किए व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। गणतंत्र दिवस पर महिलाओं द्वारा पहली बार निकाली गई रैली और उसमें उमड़ी भीड़ को देखकर लोग राष्ट्रभक्ति से भावविभोर हो उठे।

रैली में अजाजजा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल यादव, उप प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, कमल निर्मल, बैरवा महासभा महिला जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा, वेलफेयर सोसायटी महिला प्रकोष्ठ महासचिव कमलेश सोन, कोषाध्यक्ष सुनिता सोन, उपाध्यक्ष संतोष पारस व लता कोटवाल, प्रवक्ता निरंजना सोन व कुसुमलता वर्मा, संयुक्त सचिव सुनिता चौपदार, नरेश वर्मा, उषा सगर, फूलवती यादव, पिंकी यादव व बबली पाराशर, संगठन मंत्री अनिता वर्मा, बंटी पाराशर, हेमा यादव, राजकुमार सिंघानिया, कंचन वर्मा व सुरजाबाई पंकज, वरिष्ठ सलाहकार इंद्रा यादव, चंद्रकला यादव, अंजू पंकज, लक्ष्मी यादव निर्मल व चमेली बाई यादव समेत बड़ी संख्या में बालिकाएं, युवतियां व महिलाओं समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।