जयपुर। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनने की मैराथन दौड़ चल रही है, जिसमें कईं नाम सामने आये हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने देर रात अपनी पार्टी के सहयोगी राहुल गांधी के साथ बैठक में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बताया जा रहा है कि सुश्री सोनी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब का मुख्यमंत्री के रूप में एक सिख नेता होना चाहिए।
पंजाब के लिए नये मुख्यमंत्री की तलाश में कांग्रेस के तीन राजनीतिक पर्यवेक्षक प्रत्येक विधायक के साथ बैठक कर रहे हैं और उनके विचार जान रहे हैं। तीनों अगले मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय लेने के लिए पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट करेंगे। सूत्रों ने कहा कि पार्टी में कई लोग मामले को खराब तरीके से संभालने से नाराज हैं।
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा, "कल हरीश रावत और अजय माकन के साथ विधायकों की बैठक हुई थी। एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि इस मामले पर सोनिया गांधी का फैसला अंतिम होगा।
ये हैं मुख्यमंत्री की दौड में शामिल
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, पार्टी के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस दौड़ में टॉप पर हैं। इसके अलावा राजिंदर सिंह बाजवा और कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा का भी नाम इसमें शामिल है।
इससे पहले अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को अपना उत्तराधिकारी स्वीकार करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे सिद्धू को अपना नेता नहीं मानते। वे अक्षम व्यक्ति हैं।