जयपुर। आज भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में भारत देश के बारे में अमेरिका के राजनयिकों ने रोचक वीडियो शेयर किया है। और इस वीडियो में अमेरिकी राजनयिकों ने उन पलों को शेयर किया है जो भारत में उनके सबसे पसंदीदा हैं। इस वीडियो को 14 अगस्त को जारी किया गया था। इसे 1.2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। और भारतीयों द्वारा इसे खूब प्यार दिया जा रहा है। आइये जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या शेयर किया गया है।
वीडियो के साथ साझा किए गए कैप्शन में लिखा है, "भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, हमारे अमेरिकी राजनयिकों ने अतुल्य भारत के बारे में बहुत सी बातें साझा कीं, जिन्हें वे पसंद करते हैं।" इस वीडियो की शुरुआत एक राजनयिक द्वारा ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है। और इसे अपनी पसंदीदा चीजों में से एक बताया है। इसके अलावा गेम्स के लिए प्यार को दर्शया है। वहीं एक राजयनिक समोसा खाते हुए नजर आ रहें है। और कह रहें कि "समोसा खाये तो मजा आ जायेगा"। इस वीडियो के बैकग्रांउड में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा म्यूजिक भी चलता हुआ सुनाई देता है।
इस वीडियो पर कईं ट्विटर यूजर्स अपने प्रतिक्रिया दी हैं। एक ने लिखा, "आप सभी का धन्यवाद… आप वास्तव में अपने महान राष्ट्र के महान राजदूत हैं… हम भारतीय वास्तव में आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।"