जयपुर। ISIS के द्वारा काबुल एयरपोर्ट पर किये गये बम धमाकों में 13 न अमेरिकी जवान मारे गये थे। उसके बाद जो बाइडेन ने सभी हमलावरों को चुन चुन के मारने की बात कही थी। अब अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस्लामिक स्टेट-खोरासन के एक के खिलाफ एक ड्रोन हमला किया था यह वहीं आतंकी ग्रुप है जिसने काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम विस्फोट किया था।
मध्य कमान के कैप्टन बिल अर्बन ने कहा, हमने अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में ड्रोन से हमला किया और हमने लक्ष्य को मार गिराया।" हमले के उन्होंने एक बयान में कहा, इस हमले मे कोई भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है। अमेरिका द्वारा किये गये इस हमले के बाद काबुल हवाईअड्डे से काफी कड़ी सुरक्षा के बीच निकासी जारी रही।
बता दें कि हवाई अड्डे के अभय गेट के सामने घनी भीड़ में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए बम विस्फोट में 13 अमेरिकी सैनिकों सहित कम से कम 78 लोग मारे गए थे। कुछ मीडिया ने बताया कि मरने वालों की संख्या 200 के करीब है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिससे नरसंहार और बढ़ गया।
बिडेन ने गुरुवार को कहा, "इस हमले को अंजाम देने वालों के साथ-साथ अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेंगे। हम नहीं भूलेंगे। हम आपको ढूंढेंगे और मार देंगे।