जयपुर। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी शुक्रवार की नई फिल्म चेहरे को आज देश भर के सिनेमा हॉल्स में रिलीज कर दिया गया है। निश्चित रूप से इमरान हाशमी और लीजेंड अमिताभ बच्चन की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। यह एक क्राइम-थ्रिलर बॉलीवुड वाली फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ फिर से एंग्री मैन के रूप में नजर आयेंगे। इस फिल्म के निर्माता, आनंद पंडित हैं ।
आनंद ने इस फिल्म के बारे में और बड़े पर्दे पर रिलीज के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम सब वास्तव में अभिभूत हैं! हमें उम्मीद थी कि इस महीने सिनेमाघर खुल जाएंगे और लोग अपनी वैक्सीन लेने के बाद बाहर जाने और सिनेमा का अनुभव ले सकेंगे।
अमिताभ के बारे में कहा कि मिस्टर बच्चन पूरी तरह से पेशेवर हैं। वह अपनी स्क्रिप्ट को लेकर काफी चूजी हैं लेकिन वह यह फिल्म करना चाहते थे, इसलिए मेरी तरफ से उन्हें समझाने में थोड़ी कम मेहनत लगी। उन्होंने डायरेक्टर मिस्टर रूमी जाफरी को भी चुना था, तो उस मामले में भी मुझे कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी। वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे। मिस्टर बच्चन रिटायर्ड अभियोजक की भूमिका निभा रहे है। और वे इस मूवी में एंग्री यंगमैन की तरह हैं। उन्होंने शानदार काम किया है और आप सभी को यह पसंद आएगा।
फिल्म की सूट और रिलीज के बारे में बताते हुए आनंद ने कहा कि जहां तक 'चेहरे' की बात है, हम चाहते थे कि इसे सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया जाए। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने अपने अभिनेताओं को कास्ट किया, अपना बजट निर्धारित किया।