अमिताभ बच्चन की आवाज राजू श्रीवास्तव के लिए होगी जीवनदायनी, जानें क्या कहा डाक्टर्स ने

जयपुर। लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं। कसरत करते वक्त श्रीवास्तव को दिल का दौरा पडा था। फिलहाल उनकी हालात में कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। स्पेशल डाक्टर्स की टीम उन्हें बचाने में लगी हुई है। ऐसे में राजू श्रीवास्त के फैन्स उनके जिंदगी के लिए दुआएं कर रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए एक वाॅयस मैसेज भेजा है।

दरअसल राजू श्रीवास्त के ईलाज में जुटे डाॅक्टर का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को कोई प्रिय आवाज ही रिकवरी में मदद कर सकती है। जब इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन मिली ततो उन्होन अपनी आवाज में राजू श्रीवास्तव के लिए खास मैसेज भेजा है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को हमेशा से अपना आदर्श मानते हैं और उनकी फिल्मों को भी पसंद करते हैं। कई बार उन्होंने अपनी कॉमेडी में अमिताभ बच्चन की मिमिक्री भी की है। ऐसे में अमिताभ ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए एक भावुक वाॅयस मैसेज भेजा।

सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन को जैसे ही राजू श्रीवास्तव की तबीयत के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने काफी सारे मैसेज उनके लिए किये लेकिन उनका परिवार उन मैसेज को देख नहीं पाया। डाक्टर्स का मानना है कि राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द ठीक हो इसके लिए अमिताभ बच्चन के ऑडियो मैसेज को कई बार राजू श्रीवास्तव को सुनाएंगे।