आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान निराश्रित बालगृह हिण्डोली के जनचेतना जागरूकता में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित

 हिण्डोली धर्मेन्द्र सुवालका राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बून्दी में शुक्रवार को आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान निराश्रित बाल गृह हिण्डोली को जनचेतना जागरूकता में संस्था के सराहनीय कार्य करने पर स्काउट सी ओ गिरिराज गर्ग ने संस्था ओर अधीक्षक रामप्रकाश शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही संस्था के 15 बच्चो को उत्कर्ष कार्य के लिए प्रमाण पत्र से नवाजा गया ।