जयपुर। पहले उदयपुर और अब महाराष्ट्र के अमरावती में भी एक 54 साल के केमिस्ट की गला काटकर हत्या कर दी। अमारावती भी उदयपुर से मिलती जुलती घटना है। जानकारी के मुताबिक घटना 21 जून की है, जहां शहर में रहने वाले एक केमिस्ट उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या तब हुई जब रात के समय उमेश कोल्हे अपने मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे। हत्या के पीछे कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। यह हत्याकांड कन्हैयालाल की हत्या से एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। अब इस मामले में एनआईए की टीम जांच में जुट गई है।
नूपुर शर्मा के समर्थन में हत्या का शक
उदयुपर की तरह अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह हत्या भी नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किए जाने पर की गई हैं। हालांकि, मामले की छानबीन में अमरावती पुलिस जुटी हुई है।
5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस इस माामल को भी उदयपुर हत्या मामले से जोडकर देख रही है। क्योंकि उसी तर्ज पर अमरावती में हत्या की गई है। छानबीन और पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। एनआईए की टीम भी महाराष्ट्र के अमरावती में मामले की जांच कर रही है। बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने इस घटना की जांकी मांग करते हुए मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच एटीएस की एक टीम भी मामले की छानबीन के लिए अमरावती पहुंची हुई है।