आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

खेल दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 29 अगस्त 2021 को खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार बूंदी ब्लॉक की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर के नेतृत्व में बूंदी खेल संकुलन में आजादी का अमृत महोत्सव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 की शपथ दिलाई एवं फ्रीडम रन का आयोजन किया गया और आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया इसी के साथ खेल दिवस पर युवाओं के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई इसमें सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लोकेश सुखवाल सचिव जिला कबड्डी संघ ,विजय भान सिंह सचिव जिला खो-खो संघ, राम सिंह सचिव जिला सॉफ्टबॉल संघ , फजलुदिन जिला फुटबॉल संघ व मंडल अध्यक्ष सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे । 400 मीटर दौड़ में राजेश मीणा प्रथम एवं सुरेश बंजारा द्वितीय रहे वहीं 100 मीटर दौड़ में खुशी कुमारी सैनी प्रथम एवं ज्योति रेगर दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष फोरूलाल सैनी सदस्य बुद्धि प्रकाश, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, राकेश सैनी उपस्थित रहे