जयपुर। देश कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अब जल्द ही अपना पहला लैपटॉप JioBook लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने इस लैपटॉप के बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन एक प्रोडेक्ट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया है जिसके स्पेशिफिकेशंस भी पता चले हैं। और यह रिलायंस जिओ का पहला लैपटॉप रिलायंस जिओबुक माना जा रहा है।
Reliance JioBook के लीक के बारे में बात करें तो इसे MySmartPrice द्वारा NB1112MM कोडनेम के साथ देखा गया है। इससे पहले, इसी मॉडल नंबर को दो और प्रोडेक्ट NB1148QMW और NB1112MM के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इसका मतलब है कि रिलायंस जियो तीन अलग-अलग लैपटॉप की एक सीरीज लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि लैपटॉप के बारे में लॉन्च विवरण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह देखते हुए कि डिवाइस को बीआईएस प्रमाणीकरण के साथ-साथ गीकबेंच दोनों पर सूचीबद्ध किया गया है, तो यह जल्द बाजार में आने वाला हे।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इस लैपटॉप में मीडियाटेक चिपसेट MT8788 प्रोसेसर दिया जायेगा। चिपसेट को 2GHz तक क्लॉक किया जा सकता है। CPU को ARM माली G72 द्वारा सपोर्ट दिया जायेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, लैपटॉप 2GB रैम के साथ आएगा। जबकि चिपसेट फुलएचडी रिज़ॉल्यूशन का सपोर्ट करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो नए लैपटॉप को एंड्रॉइड 11 पर देखा जा सकेगा। इसकी तुलना में, पिछले लीक से पता चलता है कि डिवाइस JioOS पर चलेगा जो कि Android पर भी आधारित होगा। लिस्टिंग में सिंगल-कोर स्कोर 1178 और मल्टी-कोर स्कोर 4246 दिखाया गया है।