जानलेवा हमले को लेकर धाकड समाज में रोष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
- दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेगे बारां शहर बंद
बारां, 27 नवम्बर। बारां शहर के प्रताप चौक के पास धाकड समाज के व्यक्ति अनिरुद्ध को घेर कर लाठियों व सरियों से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर धाकड युवा संघ व धाकड छात्र परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने युवा संघ के जिलाध्यक्ष निशांत नागर व धाकड छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष अक्षय लुहारिया की अगुवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
निशांत नागर व अक्षय लुहारिया ने बताया कि शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में इस तरह की घटना शर्मनाक है जो यहां की कानून व्यवस्था के बिगड़े स्वरूप को दर्शाती है। रविवार सायं कुछ अपराधियों ने धाकड समाज के कार्यकर्त्ता अनिरुद्ध पर जानलेवा हमला किया है, जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर प्रताप चौक पुलिस चौकी, यातायात थाना व महिला थाना हैं। काफी समय तक चले घटनाक्रम के बाद भी पुलिस का घटनास्थल पर नहीं पहुंचना पुलिस की उदासीनता को दर्शाता है। धाकड समाज की मांग है कि उचित कार्यवाही करके तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करें अन्यथा धाकड समाज बारां शहर बंद करके सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय मंत्री धाकड महशाब हेमंत अंताना, जगमोहन रिंझिया, शंकर लाल अलीपुरा, महवीर मथोडिया, सुरेश बमोरी, आचार्य भागचंद नागर, निर्मल माथोड़िया, छगन रटावद, राजकुमार नागर, रोहित नागर, सतीश अंता, नारायण सिमली, परवीन चत्रपुर, नवल लुहारिया, मनीष नागर, श्याम इकलेरा, ललित मालव, नरेंद्र मांगरोल, अक्षय गोटवाहाल, संतु विजयपुर, चेतन नागर, राकेश नागर, कपिल मथोडिया, उमेश नागर, सुरेश नागर, अशोक विजयपुर, हेमराज, नरेश अलीपुर, संजय मियाडा, मधुसूदन, सत्तू, गजेंद्र, रितेश रानीहेड़ा, अक्षय बामला, भरत बामला, अरविंद ईश्वरपुरा, अजय बमोरी, मयंक बजरंगड़, अखराज, यशवंत कटरिया, जयप्रकाश खेराली, नीरज अमापुरा, त्रिलोक कलमंडा, दीपक कलमांड, हेमंत अंता, पवन गंडोलिया, महिपाल जिरोद, अंकित रानीहेडा, गौरव नागर आदि समाज बंधु रहे।