ANI ने Sachin pilot के बारे में चलाई फर्जी खबर, खुद पायलट ने किया खंडन

जयपुर। राजस्थान में सियासी घमासन के बीच अब फर्जी खबरों का खेल भी शुरू हो चुका है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सचिन पायलट के आलाकमान से मुलाकात के बारे में एक खबर चलाई जिसे सचिन पायलट ने झूठी खबर बताया है।
दरअसल, एएनआई ने एक ट्विट करते हुए खबर चलाई कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने आलाकमान से फोन पर बात की है। पायलट ने  कांग्रेस आलाकमान से कहा है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अगर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें सीएम नहीं रहना चाहिए और विधायकों को साथ लाना उनकी जिम्मेदारी है।

एएनआई के इस ट्विट के बाद खुद पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्विट करके इस खबर का खंडन किया। यानि की उनकी आलाकमान से ऐसी कोई बात नहीं हुई है। पायलट ने ट्विट करते हुए लिखा, ' मुझे डर है कि ये झूठी खबर चलाई जा रही है।"

सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे
बता दें कि सचिन पायलट इस समूचे घटनाक्रम के बाद विमान से दिल्ली पहुंच गये हैं। सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ आलाकमान को अभी तक राजस्थान के घटनाक्रम पर लिखित रिपोर्ट सौंपी जाना बाकी है। रिपोर्ट के बाद कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में विधायक और मंत्रियों पर की गई अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को पद से हटाया जा सकता है। वहीं, मंत्री शांती धारीवाल और प्रताप सिंह खाचरियवास पर भी गाज गिर सकती है।