अंकिता भंडारी मर्डर: रिजॉर्ट में बड़े पैमाने पर था ड्रग्स, वेश्यावृत्ति होती थी

जयपुर। उत्तराखंड में वनन्तरा रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर हत्या करने वाले भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले उत्तराखंड रिसॉर्ट में नशीली दवाओं का दुरुपयोग किया जाता था और वेश्यावृत्ति बड़े पैमाने पर होती थी।

गौरतलब है कि मृतिका अंकिता भंडारी वनन्तरा रिजॉर्ट पर रिसेप्शनिस्ट थी। आरोपी भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोग अंकिता को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे लेकिन रिसेप्शनिस्ट ने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने अंकिता को मारकर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

बता दें की पूर्व भाजपा राज्यमंत्री के बेटे सहित ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्‍याकांड में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस तीनों आरोपियों को जीप में बैठाकर कोर्ट ले जा रही थी उसी समय पर गुस्साई भीड ने उन पर हमला कर दिया। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज करवा कर भीड़ को वहां से हटाया। आरोपियों की पिटाई करने में महिलाएं बडी तादात में मौजूद थी। इसके बाद भीड ने वनन्तरा रिजॉर्ट में भी जाकर पत्‍थरबाजी की।