शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले के आंगनबाड़ी केंद्र चौतरा का खेड़ा में सुपोषण के अंतर्गत अन्नप्राशन कार्यक्रम मनाया गया इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र बूंदी के स्वयंसेवक महावीर मेघवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कुमारी आशा सहयोगिनी अनुसिया बाई कार्यकर्ता सहयोगी भंवरी बाई ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्णा कुमारी महिलाओं से बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के बारे में बताया वही स्वयंसेवक ने कहा की बच्चे हमारे देश का भविष्य है उनके लिए शुद्ध पौष्टिक आहार कराना चाहिए इससे बच्चों के स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण के बारे में बताया