पेंशनर्स समाज का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 31 दिसंबर को
कोटा 26 दिसम्बर। राजस्थान पेंशनर्स समाज कोटा का वार्षिक उत्सव 31 दिसम्बर को आयोजित होगा।
राजस्थान पेंशनर्स समाज कोटा की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रमेश गुप्ता की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमें पेंशनर्स समाज का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 31 दिसंबर को शिवज्योति कान्वेंट स्कूल श्रीनाथ पुरम डी मे प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला करेंगे, विशिष्ट अतिथि विधायक कोटा उत्तर शान्ति धारीवाल, कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, सांगोद हीरालाल नागर, रामगंजमंडी मदन दिलावर, लाडपुरा श्रीमती कल्पना देवी रहेंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 170 अनुभव शिरोमणियों का सम्मान किया जावेगा। उन्होंने बताया कि जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2023 को 80 वर्ष पूर्ण हो चुकी है इनके साथ ही लगभग 80 विभिन्न क्षेत्रो मे कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जावेगा।