संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
कस्बे के बालिका सीनियर सेकंडरी विद्यालय में सोमवार को वार्षिक उत्सव भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया। दोपहर को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य पोखर लाल सैनी रहे। अध्यक्षता हिण्डोली सरपंच मंजू बाई ने की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग लाल मीणा ने विद्यालय का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया एवं विद्यालय में विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उसके बाद भामाशाह का सम्मान किया व विद्यालय की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं की बालिकाओं को दसवीं और बारहवीं की बालिकाओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने को कहा । इस दौरान वार्ड पंच भंवरी बाई, सैनी रोशन भाई, व्याख्याता दीपक अग्रवाल, जय लाल बेरवा समाजसेवी प्रभु लाल राव, प्रधानाचार्य नर्मदा मुराडिया, स्मिता मीणा सहित कई अतिथि मौजूद रहे ।इस दौरान कई भामाशाह ने विद्यालय विकास के लिए राशि दी।