जयपुर। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक और भारतीय छात्र को गोली मार दी गई जब वह छात्र यूक्रेन की सीमा से बहार निकलने की कोशिश कर रहा था। केंद्रीय मंत्री मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, कि राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मार दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी एक भारतीय छात्र गोलीबारी में मारा गया था। मंत्री ने बताया कि छात्र कीव से भागने की कोशिश कर रहा था और गोलीबारी में घायल हो गया। उन्हें कथित तौर पर शहर में वापस ले जाया गया और वह अस्पताल में हैं।
अभी भी हजारों छात्र यूक्रने में फंसे
केंद्रिय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कई भारतीय छात्रों को भारत वापिस लाया चुका है। वहीं, लगभग 1700 छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है कि कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक छात्र यूक्रेन से बाहर आ सकें।
बता दें कि जनरल सिंह उन चार मंत्रियों में से एक हैं जिन्हें युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों की निकासी की निगरानी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में विशेष दूत के रूप में भेजा गया है।
एक छात्र की हो चुकी है मौत
रूस यूक्रेन के युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत चुकी है। कर्नाटक के 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा जब किराने की दुकान पर लाइन खड़ा तो उस दौरान उन्हें गोली लग गई और उनकी मौत हो गई। नवीन की मौत खार्किव में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के दौरान 20,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन में मौजूद थे। इनमें से अधिकत मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं।