अन्ता बारां प्रत्यासी प्रमोद भाया, पानाचंद मेघवाल, आज करेंगे कृशि उपज मण्डी में जनसम्पर्क
बारां 05 नवम्बर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याषियों द्वारा मतदाताओं से जनसम्पर्क करना प्रारम्भ कर दिया है। 06 नवम्बर सोमवार को कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया एवं पानाचंद मेघवाल अपना जनसम्पर्क अभियान कृषि उपज मण्डी समिति परिसर बारां से प्रारम्भ करेंगे।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अन्ता विधानसभा से खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तथा बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक पानाचंद मेघवाल को प्रत्याषी बनाया गया है। दोनों नेता 6 नवम्बर सोमवार को प्रातः 9 बजे बारां कृषि उपज मण्डी में जाकर जनसम्पर्क करेंगे। इसके पूर्व कृषि उपज मण्डी के बाहर स्थित मंदिर पर गणेषजी महाराज सहित विराजमान देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करेंगे तथा इसके उपरान्त मण्डी परिसर में पहुंच कर व्यापारियों, मुनीम गुमाष्ता, हम्मालों सहित किसान भाईयों, आमजन के बीच जाकर जनसम्पर्क करेंगे तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील करेंगे।