देश में चारा घोटाले के अलावा क्या कोई और स्कैम नहीं हुआ..?: तेजस्वी यादव

जयपुर। चारे घोटाले के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची स्पेशल कोर्ट द्वारा 5 साल की सजा सुनाये जाने के बाद उनके बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव भडक गये हैं।
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या पूर देश में एक ही घोटाला हुआ है चारा घोटाला। क्या इसके अलावा बिहार में या देश में कोई और घोटाले नहीं हुए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ बिहार में ही 80 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं लेकिन ईडी, सीबीई, एनाआईए कहां हैं..? गुस्साये तेजस्वी ने कहा कि क्या देश में एक ही नेता और एक ही घोटाला है, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विज्य माल्या को सरकार भुला चुकी है।

गौरतलब है कि आज रांची के विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही लालू प्रसाद यादव पर 60 लाख जुर्माना भी लगाया है।

फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे
तेजस्वी ने इससे पहले कहा कि वे कोर्ट के फैसले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि ये आखिरी फैसला भी नहीं है। हम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देंगे, देश में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोट भी है। मुझे उम्मीद है वहां से फैलसा बदला जायेगा।
डरने वाले नहीं हैं
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि अगर लालू यादव बीजेपी से हाथ मिला लेते तो एकदम स्वच्छ हो जाते। लालू यादव ने बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से लड़ने का फैसला किया और इसी वजह से उन्हें सजा का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हम सभी इससे डरने वाले नहीं हैं।