Apple iPhone SE (2022) 5जी पुराने डिजाइन में होगा लॉन्च, 2024 में मिलेगा नया डिजाइन

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल इस साल अपने तीसरे iPhone SE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Apple ने अब तक दो iPhone SE वेरिएंट जारी किए हैं। पिछले दोनों मॉडल एक ही डिजाइन में लॉन्च किये गये थे। और अब अफवाह है कि इस साल आने वाला Apple iPhone SE (2022) भी वही 2017 वाले मॉडल के समान डिजाइन में पेश किया जायेगा। हालंकि लीक्स बताती हैं कि इस साल में आईफोन एसई 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जायेगा।

लीकर डायलन ने खुलासा किया है कि iPhone SE (2022) में iPhone SE (2020) के समान डिज़ाइन होगा। आपको याद दिलाता चलूं कि iPhone SE (2020) अपने आप में iPhone 8 का पुन: उपयोग किया गया डिज़ाइन था, 2017 में वापस लॉन्च किया गया था।

साथ ही अपने ट्वीट में डायलन ने कहा किiPhone SE का नया डिजाइन 2024 में आयेगा।
लीक के अनुसार, 2024 में Apple एक नया डिज़ाइन किया गया iPhone SE जारी करेगा, जो iPhone XR और iPhone 11 के डिजाइन में आयेगा। हालाँकि, डिवाइस में एक छोटा डिस्प्ले होगा। फेस आईडी के बजाय यह पावर बटन में एम्बेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए टच आईडी सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि आईफोन एसई एप्पल की एक बजट पेशकश है। इसमें 1642 एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। ऐप्पल आईफोन एसई पर विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों में वाईफाई - वाई-फाई 802.11, ए / एसी / बी / जी / एन, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ - यस वी 4.2, और 4 जी मौजूद हैं।