हिंडोली (संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका) गुरुवार को कस्बेवासियों ने BSNL के संवेदकों के द्वारा हाइवे खोदी जा रही लाइन में मनमानी के खिलाफ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी को दिए ज्ञापन में बताया कि विगत 5 दिनों से BSNL के संवेदक के द्वारा केबल डालने के नाम पर मनमर्जी से पुराने हाइवे के दोनों तरफ खुदाई की जा रही है। जिससे हाइवे किनारे बने आवासों पर आने जाने का रास्ता अवरुध्द हो गया है। जिसके चलते बच्चे, बुजुर्गों व विषेकर दिव्यांगों को असुविधा हो रही है। इसके साथ ही कई जगह से पानी की पाईप लाइन भी टूट चुकी है। जिससे पीने का पानी व्यर्थ बहता है। वही जानकारी के अनुसार संबंधित ठेकेदार के द्वारा जलदाय विभाग व ग्रामपंचायत की तरफ से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नही लिया गया। समस्या को लेकर जब ठेकेदार से ग्रामीणों ने फोन पर बात की तो उल्टा ग्रामीणों को धमकाते हुए राजकार्य में बाधा पर एफआईआर की धमकी देते हुए सभी का ईलाज करने की बात कही।
ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित ठेकेदार ग्रामपंचायत व जलदाय विभाग से अनुमति के बाद ही कार्य करे व आमजन की सुविधा का भी ध्यान रखे। ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। ज्ञापन देने वालो में वार्ड मेम्बर प्रगति जोशी,संजय चौहान,सुरेश शर्मा, आबिद हुसैन, अभय खिंची, मुकेश सैनी, प्रदीप शर्मा सहित कई कस्बेवासी मौजूद रहे।