जयपुर। बॉलीवुड के बाॅयकाट के ट्रेंड पर आज बाॅलिवुड नेता अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाॅलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में एक इस इंटरव्यू में अर्जुन कपूर कहा कि इससे निपटने का एकमात्र तरीका है कि हमें एकजुट होना पडेगा। उन्होंने कहा कि हमने चुप रहकर गलती कर दी। यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि हमारा काम खुद के लिए बोलेगा। आप जानते हैं कि आपको हमेशा जरूरत नहीं होती है अपना हाथ गंदा करने के लिए लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत सहन किया और अब लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है। हमें एक साथ आने और इसके बारे में कुछ करने की आवश्यकता है क्योंकि लोग हमारे बारे में क्या लिखते हैं।
अर्जुन कपूर ने कहा कि अब ज़्यदा होने लगा है और यह अनुचित है। अभिनेता ने आगे कहा कि कैसे दर्शक पहले नई रिलीज को लेकर उत्साहित रहते थे लेकिन अब चीजें बदल गई हैं और बदतर होती जा रही हैं।
बता दें कि देशभर में अब बाॅलिवुड के बहिष्कार का अभियान सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। और इसकी शुरूआत आमिर खान के लाल सिंह चड्ढा से शुरू हो गई क्योंकि और इसके लिए आमिर खान को 2015 के एक इंटरव्यू को जिम्मेदार बताया। जहां उन्होंने कहा था कि उनकी पूर्व फिल्म निर्माता पत्नी किरण राव ने सुझाव दिया था कि वे बढ़ती असहिष्णुता के कारण देशों को स्थानांतरित करें।