हर्षाेल्लास के साथ मनाया सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
बूंदी, 14 जनवरी। जिले में 8वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस समारोह समारोह पूर्वक मनाया गया। बूंदी जिला कलक्टेªट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोहली, तहसीलदार अर्जुनलाल मीणा, भूतपूर्व सैनिक एवं विरांगनाएं मौजूद रही।
भारतीय सशस्त्र सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा के अभूतपूर्व योगदान और भारतीय सशस्त्र सेना में सराहनीय सेवाओं के प्रति सम्मान देने के लिए जिला कलक्टेªट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बूंदी जिले की शहीद वीरांगनाओं, सैनिकों के परिजनों तथा भूतपूर्व सैनिकों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ने स्मृति चिन्ह तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों को सहारा गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शहीदों की शहादत को सराहा और भूतपूर्व सैनिकों की देश सेवा में योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत सदैव चिरस्थायी रहती है तथा आने वाली युवा पीढ़ी को भी शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में कृष्ण दत्त शर्मा ने शहीदों के सम्मान में स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी।
जिला कलक्टेªट सभागार में आयोजिंत सम्मारोह समारोह में शहीद वीरांगनाओं सोसरी देवी, सुमन देवी, मनचा, घीसी देवी, नटी देवी, सरीता कुमारी, भूतपूर्व सैनिक केप्टन देव सिंह मीणा, मोहनलाल, शोजीलाल मीण, शोराज सिंह, पांचु सिंह, रूपनारायण, बलदेव सिंह, सूबेदार कैलाश चन्द, बालुराम, रामकल्याण, पंाचु सिंह, महादेव सिंह, शिवजीराम, भजाराम, रामराज हवलदार रामेश्वर, महोदव, रामदेव, शौकीन मीणा, हेमराज मीणा, रामराज जय सिंह, गजराज सिंह, जगदीश बैरागी, अखिलेश झा, दुर्गा सिंह, मोहनलाल, जगन्नाथ, धर्मराज, जयकिशन, केसी मीणा, कैलाश राठौड, अर्जुन सिंह, रतनलाल, तुलसीराम, अम्बालाल, रामेश्वर, छीतर सिंह, रामचन्द्र, मांगीलाल, सोराज, मोतीलाल मीणा, रामराज मीणा, परसाराम, मोहलाल, प्रभुलाल, बदना राम, श्योजीलाल, भंवरलाल को सम्मानित किया गया।
पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया याद
इससे पहले खेल संकुल के सामने स्थित शहीद रामकल्याण स्मारक पर सुबह मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, तहसीलदार अर्जुनलाल मीणा, भूतपूर्व सैनिकों एवं विरांगानाओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता लोकेश शर्मा ने किया।