सेना ने पुलवामा एनकाउंटर में जैश के दो आतंकी को ढेर किया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जयपुर। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गुंडीपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड में दो स्थानीय आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई थी। यह मुठभेड लगभग 13 घंटे तक चली जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। आईजीपी कश्मीर ने कहा, कि 13 मई को गुडुरा पुलवामा के जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मी रियाज अहमद में शामिल आबिद शाह सहित जैश के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। गोलाबारी क्षेत्र से दो एके राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इससे पहले ऑपरेशन की निगरानी करने वाले एक अधिकारी ने कहा, "जैसे ही टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की, तो उन पर फायरिंग शुरू हो गई। जिसका जबाव दिया गया और मुठभेड शुरू हो गई।
कल आईजीपी कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे शहीद कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे सहित मुठभेड़ में फंसे जैश-ए-मोहम्मद के 2 स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया है। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी आबिद शाह ने 13/5/22 को हमारे निहत्थे पुलिसकर्मी को की हत्या कर दी थी।
रात में अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोक दिया गया था लेकिन घेरा बरकरार था, सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील कर दिया गया था और दिन की पहली रोशनी के साथ ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया था।