अर्पिता मुखर्जी का बयान मंत्री पार्थ चटर्जी ने मेरे घर पैसा जमा किया और मिनी बैंक लग तरह इस्तेमाल किया

जयपुर। स्कूल नौकरी घोटाले मामले में गिरफ्तार की गई बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया है कि मंत्री पार्थ चटर्जी ने उनके घर में पैस जमा किया था। वह मेरे घर को मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल करता था।
वहीं, अर्पिता मुखर्जी के वकीलों द्वारा अगली सुनवाई में अदालत में ईडी के दावों का खंडन कर सकते हैं। साथ ही इस मामले की जांच के तथ्य मीडिया के साथ लीक करने का भी आरोप ईडी पर लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में ईडी के छापेमारी में पूर्व भिनेता.मॉडल और मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये नकद मिले थे। जिसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों का कहना है कि अर्पिता मुखर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया है कि एक कमरे में सारा पैसा जमा हो जाता था जिसमें केवल पार्थ चटर्जी और उनके लोग ही प्रवेश करते थे।
सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दावा किया कि मंत्री हर हफ्ते या हर 10 दिन में उनके घर आता था। अर्पिता मुखर्जी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया पार्थ ने मेरे और दूसरी महिला के घर को मिनी बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वह दूसरी महिला भी उसकी करीबी दोस्त है।

सूत्रों के अनुसार अर्पिता ने दावा किया कि मंत्री ने कभी यह नहीं बताया कि कमरे में कितने पैसे थे। अर्पिता मुखर्जी ने उन्हें बताया कि उन्हें पार्थ चटर्जी से एक बंगाली अभिनेता ने मिलवाया था और दोनों 2016 से करीब थे।

सूत्रों का दावा है कि उसने स्वीकार किया कि यह पैसा तबादलों के लिए और कॉलेजों को मान्यता दिलाने में मदद करने के लिए प्राप्त रिश्वत से आया था। और यह कि पैसा हमेशा दूसरों द्वारा लाया जाता था। मंत्री कभी भी पैसा नहीं लाते थे।