संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
पुलिस ने ग्राम फालेन्डा में एक किराने की दुकान से नकद राशि व किराना सामग्री चुराने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है सीआई मुकेश मीणा ने बताया कि ग्राम फालेन्डा निवासी फरियादी शंकर लाल तेली ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी गांव में किराने की दुकान है जिसमे 5 अक्टूबर को वह रात को 9 बजे करीब दुकान बंद करके गया था ओर 6 अक्टूबर को सुबह दुकान पर ग़या तो दुकान से 50 हजार रूपए की नकद राशि व तेल पीपा, शक्कर आदि की सामग्री गायब मिली जिसकी रिपोर्ट पर उसके द्वारा बताए गए युवकों पर नजर रखते हुए जांच की ओर दबिश देकर चोरी करने के मामले के तीनो आरोपी फालेन्डा निवासी महावीर मीणा, शंकर मीणा व देशराज मीणा को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ करके उनके पास से कुछ नकदी व उनके बताए स्थान से शक्कर आदि की सामग्री भी बरामद की है अब तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।