जयपुर। ड्रग्स आॅन क्रूज के केस में रेल में बंद आर्यन खान को आज 29 दिनों के बाद रिहाई मिल गई। जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन अपने घर मन्नत पहुंचे। आर्यन खान और शाहरूख के फैन्स उन्हें ढोल नगाडे बजाते हुए घर तक लाये। इस दौरान फैन्स ने फटाखे भी फोडे।
बता दें कि आर्यन को जमानत मिलने के बाद रिहाई के कागज आर्थर जेल पहुंचे जहां आर्यन खान को रखा गया था। आज जेल अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें रिहा कर दिया। रिहाई के समय पर भारी संख्या में पुलिस और मीडियाकर्मियों जमा हुआ था। और बहार फैन्स का भी जमावडा लगा हुआ था।
रिहाई के समय आर्यन की एक नीली कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने चहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वह इधर-उधर देखे बिना अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए।
घर पहुंचने पर आर्यन के घर के बहार फैन्स भारी भीड जमा हो गई। लोग अपने हाथों में शाहरूख और आर्यन का पोस्टर लिये हुए थे। फैन्स वहां डांस भी कर रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे।
याद दिला दें कि 2 अक्टूबर को 'मन्नत' से मस्ती से भरे मुंबई-गोवा लक्जरी क्रूज के लिए रवाना होने के बाद उन्हें एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया था। निचली अदालत के द्वारा उनकी जमानत खारिज किये जाने के बाद हाईकार्ट में जमानत याचिका लगाई और बाम्बे हाईकोर्ट ने उन्हों कुछ शर्तों पर जमानत दे दी। कल अभिनेत्री जूही चावला ने एक लाख रूपये जमानत के तौर पर जमा करवाये।