अशोक गहलोत मेरे पिता तुल्य वे कुछ भी कह देते हैं, उनकी बातों को अन्यथा ना लें— सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में केंद्र की अग्निवीर योजना के खिलाफ सत्याग्रह में भाग लिया। इस दौरान सचिन पायलट मीडिया से रूबरू हुए। जहां अशोक गहलोत द्वारा दिये बयानों पर जबाव देते हुए पायलट ने कहा कि वे उनके पिता तुल्य हैं वे कुछ भी कह देते हैं अत: उनकी बातों को अन्यथा ना लें।

गहलोत बुजुर्ग और अनुभवी हैं
सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुझे पहले नाकारा और निकम्मा कहा था, मैं बता दूं कि वे बुर्जुग और अनुभवी हैं। वे मेरे पिता तुल्य हैं और वे कुछ भी कह देते हैं इसलिए उनकी बातों को अन्यथा ना लें।

राहुल गांधी द्वारा प्रशंसा करना मेरे लिए बड़ी बात
सचिन पायलट ने इस दौरान दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा उनके धैर्य और सहनशीलता की प्रशंसा वाले बयान की भी चर्चा की थी। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी जी ने मेरे धैर्य की प्रशांसा की वो मेरे लिए बड़ी बात है। और इस बात से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि दो साल पहले उनकी सरकार गिराने की साजिश में गजेंद्र शेखावत के साथ सचिन पायलट शामिल थे। गहलोत के इसी बयान का शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने भी समर्थन किया और उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री सही कह रहे हैं इसमें झूठ नहीं है। गहलोत गुट के इन बयानो के बाद सचिन पायलट के समर्थकों ने भी जबावी बयान दिये। पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की कई बार पैरवी कर चुके आर्चाय प्रमोद कृष्णण ने तो यहां तक कह दिया कि सियासी जहर पीने वाले पायलट का सावन में अभिषेक होने वाला है।