अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नहीं लडेंगे चुनाव, बोले जो हुआ उसके लिए आहत हूं

जयपुर। राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम में आज एक नया मोड आया। मुख्यंत्री अशाोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंचे जहां सोनिया और गहलोत के बीच करीब 1 घंटे मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने बहार आकर मीडिया से बात की और कहा कि वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लडेंगें। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दो दिन पहले जो भी हुआ उसके लिए मैं आहत हूं और इसके लिए मैने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परम्परा रही है कि हमेशा एक लाइन प्रस्ताव पारित हुआ है लेकिन मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए मैं उस प्रस्ताव को पास नहीं करवा पाया। और इस माहौल के बाद में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लडूंगा। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अशोक गहलोत से जब सवाल किया तो गहलोत ने कहा कि यह फैसला अब सोनिया गांधी करेंगी और आलाकमान करेंगी।

शशी थरूर और दिगविजय सिंह अध्यक्ष पद की दौड में
अब से तीन दिन पहले तक अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद का सबसे बडा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन गहलोत के मना करने के बाद अब कांग्रेस नेता शशी थरूर और दिगविजय सिंह अध्यक्ष पद की रेस में आगे हो गये हैं। हालांकि नामांकन फाॅर्म मीरा कुमार और नवीन बसंल ने लिया है।