जयपुर। देश के उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने उत्ताखंड पहुंच और कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर हमला बोला।
हिमंत बिस्वा ने कहा कि राहुल गांधी से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये, उन्होने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। क्या राहुल गांधी को विपिन रावत के नेतृत्व या भारत के सैनिकों पर विश्वास नहीं जो सबूत मांगते हैं। इसके अलावा बिस्वा ने कहा कि क्या हमने राहुल गांधी से सवाल किया कि वे राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? क्या हमने इस बात का कभी सबूत मांगा। उन्होंने कहा, अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने हड़ताल की है तो आपको सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया। हमारे देश की आर्मी ने अगर कहा कि उसने पाकिस्तान में बम फोड़ा है तो फोड़ा है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या आपको उत्तराखंड का आर्मी में नौकरी करने वाले बेटे पर विश्वास नहीं है। क्या आपको विपिन रावत पर विश्वास नहीं है। आपको क्यों प्रूफ चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, सैनिकों का अपमान करना बंद करो। देश सबसे ऊपर होता है। देश के लिए लोग जीते हैं और मरते हैं।
कांग्रेस ध्रुवीकरण की राजनीति करती है
असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ध्रुवीकरण की राजनीति करने लगी है। लेकिन आगामी चुनावों में चार पांच राज्यों में हारने के बाद ध्रुवीकरण की राजनीति काफी कम हो गई है।
कांग्रेस में जिन्न की आत्मा
हेमंत बिस्वा ने कहा कि वे कहते हैं कि देश में मदरसे खोले जाने चाहिए, मुस्लिम विश्वविद्यालय खोले जाने चाहिएं, स्कूल कॉलेजों में हिजाब पहनना सही है, कांग्रेस की इन बातों से लगता है कि कांग्रेस में जिन्ना की आत्म आ गई है।