विधानसभा चुनाव 2023 - अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन
बारां, 6 नवंबर। विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन के अंतिम दिवस जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 34 अभ्यर्थियों ने 44 नामांकन फार्म भरे। इस तरह अंतिम दिवस तक जिले में कुल 59 अभ्यर्थियों ने विधानसभा सदस्य पद के लिए दावेदारी पेश करते हुए 75 नामांकन फार्म भरे हैं।
जिला निर्वाचन शाखा के अनुसार अब तक विधानसभा क्षेत्र अंता में 16, किशनगंज में 12, बारां-अटरू में 10 तथा छबड़ा में कुल 21 अभ्यर्थियांे ने नामजदगी के पर्चे भरे हैं। सोमवार को अंता में 10, किशनगंज में 6, बारां-अटरू में 11 तथा छबड़ा में 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। अंतिम दिवस अंता में भारतीय जनता पार्टी से कंवरलाल, निर्दलीय लीलाधर मेघवाल, बहुजन समाज पार्टी से दिनेश, निर्दलीय पंकज कुमार, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से करामात, निर्दलीय राम चन्द्र, मिस नौशाद, भगवती बाई, धनराज मीणा, योगेन्द्र बैरवा, किशनगंज में भाजपा से ललित मीना, इंडियन नेशनल कांग्रेस से निर्मला, निर्दलीय मोहनलाल, कान्या बाई, कल्ली बाई, रामप्रसाद, भंवरलाल, सावित्री, बारां-अटरू में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से विमल कुमार मेघवाल, भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से रूपसिंह, निर्दलीय केदार नेनीवाल, लक्ष्मीनारायण बैरवा, सीमा वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश कुमार, इंंिडयन नेशनल कांग्रेस से संतोष बाई, भारतीय जनता पार्टी से विद्यारतन, छबड़ा में आम आदमी पार्टी से आर.पी. मीणा आईआरएस, आम आदमी पार्टी से गिरिराज प्रसाद, निर्दलीय हरीश कुमार, नरेश कुमार मीणा, भारतीय जनता पार्टी से प्रताप सिंह सिंघवी, एएलपी से रूपकंवर, निर्दलीय बृजराज मीणा, अमित मेघवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भीमसिंह मीणा, आरजेएम से मंगलेश, निर्दलीय लोकेश कुमार ने नाम निर्देशन पत्र जमा कराए हैं।