जयपुर। चुनाव आयोग ने आज शाम लगभग साढ़े तीन बजे पांच राज्यों का चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चूनाव समपन्न होंगे। चुनावों की शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। और सभी राज्यों के चुनावों परिणाम 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने तारीख जारी करने के साथ सख्त प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के कहा कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की रैली आयोजित नहीं की जायेगी। साथ ही रोड़ शो, पैदल मार्च, साइकल रैली इत्यादि भीड़ इकठ्ठी करने वाले कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जायेगी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है राजनैतिक पार्टीयां आभासी रैली कर सकती हैं। इसके अलावा जीत के बाद भी किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जायेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश के पांच 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी विधानसभाओं में 18.34 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं जो चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी।
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का 7 चरणों में इस प्रकार निर्धारित हैं…
पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश
दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा
तीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश
चौथा चरण: 23 फरवरी
उत्तर प्रदेश
पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर
छठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर
सातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेश
नतीजे: 10 मार्च