AMD Ryzen 9 प्रोसेसर के साथ Asus ZenBook 14 Flip लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। आसुस ने भारत में एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप एक कन्वर्टिबल नोटबुक है। कंपनी ने Asus ZenBook 14 Flip OLED लैपटॉप को AMD Ryzen 9 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। डिवाइस का माप 311x223x15.9 मिमी और वजन 1.4 किलोग्राम है। आइये इस लैपटॉप के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Asus ZenBook 14 Fip OLED की भारत में कीमत
Asus ZenBook 14 Flip OLED की भारत में कीमत 91,900 रुपये है, जिसमें AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 512GB SSD दि गई है। वहीं 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ AMD Ryzen 7 5800H विकल्प की कीमत 1,12,990 रुपये है। AMD Ryzen 9 5900HX प्रोसेसर के साथ टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट को 16GB रैम और 1TB SSD के साथ जोड़ा गया है, जिसकी कीमत 1,34,990 रुपये है।
Asus ZenBook 14 Flip OLED आज से Amazon, Flipkart और Asus ऑनलाइन स्टोर और अन्य ई-स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Asus ZenBook 14 Flip OLED के फीचर्स
इस लैपटॉप में 2,880 x 1,800-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ 90Hz 14-इंच का 2.8 OLED नैनोएज डिस्प्ले है। आसुस ज़ेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी हरमन कार्डन ट्यून्ड स्पीकर से लैस है और वीडियो कॉल के दौरान बहारी आजाव को कम करने के लिए इन-हाउस एआई नॉइज़-कैंसलिंग ऑडियो तकनीक के साथ आता है। लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें एक एचडी वेब कैमरा है जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक निजी शटर है।बॉयोमीट्रिक्स के लिए, इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है।