इन शानदार फीचर्स के साथ Asus Zenbook pro 14 Duo लैपटॉप भारत में लॉन्च हुआ, जाने कीमत

जयपुर। आसुस ने आज भारत में अपने छह क्रिएटर सीरीज लैपटॉप को अपग्रेड करने की घोषणा की है। इस सीरीज में असूस ज़ेनबुक प्रो 14 डुओ ओएलईडी, ज़ेनबुक प्रो 16एक्स ओएलईडी, प्रोआर्ट स्टूडियोबुक प्रो 16 ओएलईडी, प्रोआर्ट स्टूडियोबुक 16 ओएलईडी, वीवोबुक प्रो 15 ओएलईडी और वीवोबुक प्रो 16एक्स ओएलईडी शामिल हैं। यहां हम आपको असूस ज़ेनबुक प्रो 14 डुओ के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Asus Zenbook pro 14 Duo की भारत में कीमत, उपलब्धता
भारत में असूस ज़ेनबुक प्रो 14 डुओ ओएलईडी की कीमत 1,44,990 रुपये से शुरू होती है। यह लैपटॉप आसुस ई-शॉप, अमेज़न और फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

Asus Zenbook pro 14 Duo स्पेसिफिकेशंस
असूस ज़ेनबुक प्रो 14 डुओ ओएलईडी एक डुअल-स्क्रीन लैपटॉप है जिसमें स्क्रीनपैड प्लस सेकेंडरी टचस्क्रीन है। इसमें 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i9, i7 और i5 प्रोसेसर विकल्प हैं। इसे 32GB तक LPDDR5 रैम और 512GB या 1TB SSD स्टोरेज विकल्पों के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए Asus IceCool Plus टेक्नोलॉजी के साथ Nvidia GeForce RTX 3050Ti GPU है। प्राथमिक OLED टचस्क्रीन में 2.8K रिज़ॉल्यूशन, HDR सपोर्ट, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, डॉल्बी विजन, 120Hz रिफ्रेश रेट, पैनटोन वैलिडेटेड कलर एक्यूरेसी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सरगम हैं।

लैपटॉप मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम बॉडी का उपयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, Asus Zenbook Pro 14 Duo OLED लैपटॉप 17.9mm मोटा है और इसका वजन लगभग 1.7kg है। इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए 3.2 जेन 2 पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एक माइक्रोएसडी एक्सप्रेस 7.0 पोर्ट और एक 3.5 मिमी कॉम्बो हेडफोन जैक है। लैपटॉप 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 76WHrs की बैटरी पैक करता है। इसमें प्रोआर्ट क्रिएटर हब सॉफ्टवेयर भी मिलता है।