शाहपुरा न्यूज - भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय हनुमंत निवास बाग शाहपुरा में रविवार को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी मनोज कुमार टांक ने बताया कि कार्यक्रम में आगामी 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती का कार्यक्रम भाजपा प्रधान कार्यालय हनुमंत निवास बाग, शाहपुरा में मनाने के तहत दिशा निर्देश प्रदान किए गए। मीटिंग में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।