विश्व मानव अधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष फतेह सिंह बडाऊ के घर शोक सभा में हुए शामिल

संवाददाता सुमेर सिंह राव

खेतड़ी l

एमबीबीएस छात्र डॉ विशाल का जॉर्जिया देश में हो गया था निधन

उपखंड के ग्राम पंचायत बडाऊ में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी एक शोक सभा में शामिल होने के लिए आए आपको बता दें कि बडाऊ के पूर्व सरपंच वह मानव अधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष फतेह सिंह शेखावत के पुत्र का जॉर्जिया देश में आकस्मिक निधन हो गया था जिसको लेकर बड़ाऊ में शोक सभा में शामिल होने के लिए मंत्री, विधायक,काफी जनप्रतिनिधि इस परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं सोमवार को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह सहित काफी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी बड़ाऊ में फतेह सिंह शेखावत के घर पहुंचकर परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी वह ढांढस बंधाया