एयू बैंक ने विद्यालय में प्रिंटर किया भेंट
शाहपुरा न्यूज - ग्राम पंचायत जयचन्दपुरा के ग्राम- लाडीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एयू बैंक के राजस्थान सर्किल हेड सुल्तान सिंह पलसानिया के सान्निध्य में एयू बैंक की ओर से एक प्रिंटर प्रदान किया गया। पलसानिया ने बताया कि लोगों से सामाजिक जुड़ाव रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। विद्यालय में प्रिंटर होने से बच्चों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। प्रधानाध्यापक पूरणमल ने बैंक का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में प्रिंटर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा।
इस दौरान सीएसआर टीम के चंद्र प्रकाश मौर्य ब्रांच मैनेजर एयू बैंक गठवाड़ी, इस्माइल मंसूरी बिजनेस ब्रांच मैनेजर गठवाड़ी विद्यालय के भामाशाह श्री रामेश्वर प्रसाद यादव, अजीत सिंह देवल, कृष्ण कुमार चौधरी, मुकेश, मुकेश कुमार तंवर, बनवारी लाल जाट मोनिका बुनकर स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद रहे।