संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
आपात एवम शांति काल दोनों समय मे समाज की सेवा हेतु तटपर रहने वाले, कानून एवम व्यवस्था बनाए में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले योद्धाओं का लायंस क्लब साऊथ कोटा द्वारासम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कोरोना काल जिसे। दुनियाँ की त्रासदी कहा जा सकता है, जिसने दुनिया को जीने का नया अंदाज दिया, अपनो के साथ समय बिताना कितना आनंददायी होता है तथा अनुशाषित जिंदगी जीवन को कैसे श्रेष्ठ बनाता है समझाया। इस दौर में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय थाना भीमगंजमंडी के लक्ष्मी चंद वर्मा 1 उपनिरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक 11 मुख्य आरक्षी तथा 33 आरक्षियों को सम्मानित किया गया।
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने बताया कि दिनाक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक क्लब का सेवा सप्ताह मनाया गया।जिसका प्रारम्भ 2 अक्टूबर को पुरानी धानमंडी स्थित महात्मागांधी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।इस सप्ताह
भूखों को भोजन, छात्राओं का नेत्र परीक्षण, पशु धन को गुड़ एवम हरा चारा, बाल केंसर एवम मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियों के बारे में जागरूक किया, तथा पर्यावरण संरक्षणः हेतु पौधारोपन किया।
क्लब कोषाध्यक्ष लॉयन विजेंद्र व्यास नेकार्यक्रम समन्वयक का कार्य किया,तथा सप्ताह का समापन51 पुलिस विभाग के अधिकारी एवम कार्मिकों का सम्मान किया
कार्यक्रम में लायन एस0के0विजय,कृष्ना विजय, कुकेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, डॉ0 संजय मलिक, सीमा निगम, सुधा शर्मा, मनोज गर्ग, किशन गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, पी0एल0 साहिब, डॉ0 ओ0पी0 बावेजा, मनोरमा जी,गिरिराज मित्तल, गिरिराज मुंदरा, एम0जे0एफ0 लायन मंजुश्री त्रिपाठी, डॉ0अमित नंदवाना, सोरल,संस्था प्रधान बिना राठौड एवम आभा शर्मा उपस्थित रहै।