कोटा स्टेशन पर नुक्कड नाटक के माध्यम स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता संदेश

कोटा स्टेशन पर नुक्कड नाटक के माध्यम स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता संदेश

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 सितम्बर,
कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज 19 सितम्बर को मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा कोटा के नेतृत्व में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत गंदगी ओर कचरे के सही निस्तारण के लिए यात्रियो को जागरूक करने हेतु नुककड नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर हरीश रंजन, स्टेशन निदेशक एन. के. मीना, स्टेशन प्रबंधक जसवंत सिंह बतरा, समस्त रेलवे स्टाफ तथा यात्रीगण उपस्थित रहे हैं।
नुक्कड़ नाटक शानदार प्रस्तुति स्काउट गाइड टीम द्वारा की गई जिसे देखने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई । सभी रेल यात्रियों ने नाटक मंचन एवम निर्देशन की बहुत प्रशंसा की इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा श्री रोहित मालवीय ने बताया कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन रेलवे द्वारा लगातार गांधी जयंती तक किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया सके ।