जयपुर। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइसल एक्टर आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म डॉक्टर जी शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं और 2 दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.87 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.1 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया। इस प्रकार दो दिन में फिल्म ने कुलमिलाकर फिल्म में 2 दिन में अब तक 8.97 करोड़ रुपए का कारोबार किया है, जो एक बेहतर आंकड़ा बताया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि रविवार को छुट्टी के दिन फिल्म डॉक्टर जी की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह लीड रोल में नजर आई है।
फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और यह फिल्म रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म एक अलग विषय पर आधारित फिल्म है, जिसमे आयुष्मान खुराना एक मेल गाइनेकोलॉजिस्ट के रोल में नजर आ रहे हैं और उनकी लाइफ में क्या क्या परेशानियां आती है, यह फिल्म में देखने को मिल रहा है। फिल्म एक मेल गाइनेकोलॉजिस्ट की जिंदगी पर आधारित है और इस दौरान उन्हें किन किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसे मजेदार अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। डॉक्टर जी फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने किया है। उन्होंने इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है। इसका निर्माण 35 करोड़ के बजट में किया गया है।